-स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के ऊपर कार्यशाला का आयोजन
-जैविक भोजन के साथ प्रतिदिन पौष्टिक भोजन के लिए किया प्रोत्साहित
ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य ही धन है, अच्छा खाएंगे स्वास्थ्य भी अच्छा होगा, भाग दौड़ की जिन्दगी में लोगों का दिनचर्या बदल गया है, यही वजह है कि लोगों में बीमारी बढ़ रही है। कोरोना की वजह से लोगों का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है। पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं डब्ल्यूएचएच द्वारा भूमिका कैंपेन पर स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के ऊपर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य मकसद लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ भोजन के बारे में जागरूक किया गया और साथ साथ उनको कोरोना के बाद किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए कार्यशाला में एक्सपर्ट रूपाली मल्होत्रा ने पत्रकारों को जैविक भोजन के फायदे एवं उसको कब और कैसे खाया जाए इसके बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत कैसे करें, सुबह का नास्ते में क्या खाएं, दोपह का भोजन कैसा हो और रात में हल्के भोजन लेने के बारे में बताया। कार्यशाला में विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लगभग 50 पत्रकारों ने भाग लिया और बारीकियों से जाना। इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी की तरफ से अनुरोध सक्सेना, अब्बू बक्कर तथा अन्य लोगो ने भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…