" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व मातृ वंदन योजना में सुधार की हरेन्दर शर्मा ने की मांग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व मातृ वंदन योजना में सुधार की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्दर शर्मा ने प्रधानमंत्री से गुहार लगायी है। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए हरेन्दर शर्मा ने कहा कि देश के हजारों-हजार, लाखों-लाख गरीब, जरूरत मंद एकल पुरुष नागरिक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभ से – पर्ण रूप से वंचित है, अत: जिस  प्रकार गरीब, जरूरतमंद परिवार महिला को उज्जवला- योजना का पात्र मानते हुए भोजन बनाने के लिए धुंआ मुक्त निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, उसी प्रकार संविधान की समता व समानता की नीति, जीने के अधिकार, और भोजन के अधिकार के तहत देश के सभी गरीब, जरूरतमंद एकल पुरुष नागरिक को भी उज्जवला योजना का  पात्र घोषित करके, भोजन बनाने के लिए स्वच्छ बेवन, धुंआ मुक्त रसोई उपलब्ध कराने हेतु निशुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा, सिलेंडर दिये जाय।

इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को भेजा गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। दूसरा- प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और उनके बच्चे को कुपोषण से बचाने के लिए भारत सरकार तीन चरणों में 6000 रुपये की आर्थिक मदद केवल एक बार प्रदान करती है, लेकिन अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा बालिका शिशु प्रोत्साहन हेतु दूसरी संतान बालिका शिशु के जन्म पर इस योजना का दोबारा लाभ लिया जा सकेगा। यह नया नियम एक अप्रैल 22 से लागू कर दिया गया है।  लेकिन मैंने मांग की है, दूसरी संतान बालका शिशु होने पर भी जननी और बालक शिशु को कुपोषण से बचाव के लिए इन्हें भी नये नियम में शामिल करके 6000 रु० की आर्थिक मदद दी जाय, क्योंकि बालक शिशु को भी कुपोषण से बचाव की उतनी ही जरूरत है, जितनी बालिका शिशु को, इसलिए भारत सरकार को निर्देषित दूसरी संतान बालक शिशु के साथ सामाजिक अन्याय, भेदभाव व असमानता नहीं करनी चाहिए। अग्निवीर भर्ती योजना, उज्जवला योजना, मातृ वंदन योजना मे सुधार की मांग पर मोदी सरकार से करवाई करवाने के लिए अब मुझे सुप्रीम कोर्ट जाना है। मैं अपने जनपद गौतमबुद्ध नगर के सभी समाज सेवियों, सामाजिक कार्यकताओं से भी अपील करता हूँ, सामाजिक न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने मे मुझे अपना सहयोग प्रदान करें।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>