" data-ad-slot="">

हरीश नड्डा ने जीतो नेशनल गेम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने सफलता के बताएं पांच सूत्र
ग्रेटर नोएडा। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गनाइजेशन (JITO) नेशनल गेम का आयोजन जेपी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित किया गया है, तीन दिवसीय खेल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि हरीश नड्डा सामाजिक कार्यकर्ता जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लड़के हैं। इस दौरान उन्होंने जीतो गेम में शामिल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य है, अगर कोई दिल लगाकर खेलेगा तो मुकाम जरुर हासिल करेगा, हमारी शुभकामनाएं है कि जैन समाज के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में एक दिन देश का नाम ऊंचा करेगें। उन्होंने इतने बड़े आयोजन को लेकर कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि देश को अच्छे खिलाड़ी मिलें। इस दौरान मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा जो 2018 में वर्ड कप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाया था, उन्होंने जीतो गेम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन और रमन जैन ने किया।

                                             -जीतो नेशनल गेम में देश भर से सात सौ खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा,टीम का उत्साह वर्धन करते आयोजन व मुख्य अतिथि

इसी के साथ मोटिवेशन स्पीकर सोनू शर्मा ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए पांच मंत्र बताएं, उन्होंने बताया कि जो करें उसपर विश्वास करें, विश्वास ही सब कुछ करा सकता है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही लोगों द्वारा गलत चीजें घुसा दिया जाता है, हर बच्चा जन्म से जीनियर होता है, सबसे अधिक डी-मोटिवेशन घर से ही होता है, बच्चों को अच्छा नम्बर लाने के लिए दबाव बनाया जाता है। उन्होंने सबसे पहले एवरेस्ट फतह करने वाले एडमन हिलेरी का जिक्र किया, उसके बाद हजारों लोग एवरेस्ट पर पहुंचे। उन्होंने विश्वास की शक्ति के बारे में बताया कि सकारात्म सोच रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और कहा कि अगर सोच सकारात्मक है तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने अंत में कहा कि कभी भी अन एथिकल मत होना, क्योंकि कर्मफल भोगना पड़ता है, जिसने गलत किया उसका परिणाम जरुर मिलता है, जिसे कई उदाहरण देकर खासकर बच्चों को समझाया। उन्होंने लोगों से पांच विषय पर चर्चा किया जिसमें सोनू शर्मा ने बताया कि आप जो कार्य करने के लिए निश्चित करें उसे क्रियान्यवन के लिए पूरी ताकत लगा दें, अपने समय को टीवी देखने में बर्बाद मत करें। अपने आप पर विश्वास करें कि आप सबकुछ कर सकते हैं और अंत में कर्म फल की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान सोनू शर्मा ने बच्चे, युवा, बूढ़े और महिलाओं को पूरे कार्यक्रम के दौरान बांधकर रखा, लोग और सुनना चाहते थे।

कार्यक्रम के अंत में हरीश नड्डा और सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विक्रम जैन, मनोज मेहता, सागर मेहता, रमन जैन, बजरंग बोथरा, संजीव जैन, विकास जैन, अंकित जैन, प्रवीन रांका, आयुश नाटा, रोहित भूटोरिया, हीरा लाल जैन, प्रीती जैन, सुरभी जैन, नैना जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>