" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सक्षम माइंड प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी दयानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल में हुआ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।  स्वामी दयानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल झीडी आश्रम ग्राम इमलिया में मास्टर कुलदीप सिंह नागर द्वारा पहली बार कक्षा 6 से 10 तक सक्षम माइन्ड प्रतियोगिता के नाम से परीक्षा आयोजित कराई गई जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता इमानदारी, निष्पक्ष भाव से कराई गई जो कि निशुल्क थी। इस प्रतियोगिता में स्वामी दयानन्द हायर सेकेण्डरी स्कूल के अध्यापकगण एवं ग्राम इमलिया के मास्टर दिनेश आर्य, मास्टर संदीप नागर, मिन्टूजी, मास्टर अरुण, कपिल-1 अभिषेक, राहुल, अनिल अधाना, सचिन, बबली, कपिल-2, विक्रांत, अंकित, गौरव, सौरभ, सुधीर, आधार व अन्य साथीगण ने अपनी सेवा देकर इस परीक्षा को ठीक ढंग से सम्पन्न कराया I। स प्रतियोगी परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना, प्रेरित करना तथा प्रतियोगी परीक्षा के प्रति भय को दूर करना था।

इस परीक्षा का नियोजित रूप से संचालन एवं ठीक ढंग से समापन किया गया । पुरस्कार वितरण के दौरान पूर्व प्रधान  बलवीर सिंह, CFI ग्राम-अध्यक्ष यतेन्द्र नागर, अध्यापक, अभिभावक गण एवं आयोजक कर्ता मास्टर कुलदीप सिंह नागर द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पन्द्रह पुरुस्कार दिए गए इसमें प्रथम पुरुस्कार विजेता – हिमांशी नागर, ( ग्राम-बिसायच), दित्तीय पुरस्कार दो विद्यार्थीयों को -लविश नागर ( गुणपरा ) एवं आदित्य अधाना (ग्राम-इमलिया), तृतीय विजेता – नेहा नागर (ग्राम- इमलिया), विशेष पुरुस्कार – राज नागर ( ग्राम-इमलिया ) एवं ग्यारह सान्त्वना पुरुस्कारो से विद्यार्थियों को से सम्मानित किया । सक्षम माइन्ड प्रतियोगिता की तरफ से अगली प्रतियोगिता की शीघ्र ही घोषणा की जाएगी ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>