ग्रेटर नोएडा,9 फरवरी। आरडी फिजियोथैरेपी क्लिनिक ने विजन हेल्थ एण्ड एजुकेशन फाउंडेशन के साथ मिलकर घरबरा गाँव में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी, सामान्य चिकित्सा संबंधी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के इलाज के साथ-साथ परामर्श भी दिया। आर.डी फिजियोथेरेपिस्ट के चिकित्सक डॉ. मोहित चंदेल द्वारा निशुल्क परामर्श के साथ फिजियोथेरेपी मशीनों तथा एक्सरसाइज के द्वारा नि:शुल्क इलाज किया गया। डॉ. मोहित चंदेल ने बताया शिविर में लगभग सौ लोगों का उपचार किया गया। अधिकांश लोगों में दर्द और रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित परेशानी थी। विज़न हेल्थ एण्ड एजुकेशन फॉउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया सामान्य चिकित्सा में नि:शुल्क परामर्श के साथ मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर व पल्स जांचा गया और स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में बदलाव पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. मोहित चंदेल, बिज्जन सरपंच, नरेंद्र भाटी, सुरेश सेठ, डॉ. साकेत, डॉ. तेजवीर, डॉ. नीशू, डॉ.कीर्ति, उज्जवल ठाकुर व काफी संख्या में मरीज व उनके परिजन मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…