" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महिलाएं अब चलाएंगी जेसीबी, महिला उन्नति संस्था दिला रही है प्रशिक्षण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,11 फरवरी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही महिला उन्नति संस्था की पहल पर जेसीबी इंडिया लि. ने ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड स्थित आईटीआई हबीबपुर में महिलाओं के लिये निःशुल्क जेसीबी ऑपरेटर का 40 दिन का प्रशिक्षण कोर्स शुरु किया गया। इसका शुभारम्भ करते हुए डीसीपी गौतमबुद्धनगर वृंदा शुक्ला ने कहा कि कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा ना मनवाया हो, महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में खुद को साबित कर यह दिखाया है कि अगर उन्हे पर्याप्त अवसर मिलें तो वो देश और समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निभाने के लिये पूरी तरह तैयार है। वहीं जेसीबी इंडिया लि. के वाइस प्रेसीडेंट वीरेन सिंह ने बताया कि महिलायें आज जहाज से लेकर लडाकू विमान तक उड़ा रही हाई मगर यह देशभर में पहला अवसर होगा। जब महिलायें जेसीबी चलायेंगी क्योंकि जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने अब महिलाओं को इस फील्ड में दक्ष बनाकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का एतिहासिक निर्णय किया है। आईटीआई की चेयरपर्सन और संस्था की संरक्षक इन्दु गोयल ने कहा कि उन्हे बेहद खुशी हो रही है कि जेसीबी इंडिया लिमिटेड द्वारा ग्रेटर नोएडा में महिलाओं के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स शुरु किया गया, जिसका लाभ इस क्षेत्र की महिलाओं को मिल सकेगा और यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा। इस दौरान संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा,आशीष गुप्ता, रणवीर चौधरी, मनोज झा, गीता भाटी, सरिता वर्मा, विजय तंवर, ओमदत्त शर्मा, माधुरी, ओमवीर बघेल, जहीर सैफी, पिंकी भाटी और अनिल भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>