ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में अपोलो हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के सहयोग से छात्रों प्रोफेसर्स एवम अन्य स्टाफ के लिए हेल्थ चेकअप कैंप का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कैम्प में लगभग एक हजार छात्रों, अभिवावकों एवम प्रोफेसर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत एमिटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ. अजय राणा ने अपने संबोधन से किया। प्रोफेसर राणा ने कहा कि स्वास्थ जीवन का बहुत ही जरूरी हिस्सा है, हमें अपनी जीवन शैली में योग, व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को स्थान देना चाहिए। प्रोफेसर राणा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोफेसर गरिमा, प्रोफेसर विक्रम और प्रोफेसर प्रतीक को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।
-शिक्षकों व विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरुक
-सभी को खानपान व दिनचर्या में सुधार के लिए दिए गए टिप्स
वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंकुर सिंह ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित लोगों को बैठने के उचित तरीके और अन्य ऑर्थोपेडिक सावधानियों के बारे में बताया। डॉ. अंकुर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न व्यायाम और गुर भी सिखाए। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। हेल्थ चेकअप के साथ-साथ छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया और कोविड के प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनना, हाथों को साफ रखना, सामाजिक दूरी बनाए रखना इत्यादि की जानकारी पोस्टर के जरिए दी गयी। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के लिए योग व एक्सरसाइज और आउटडोर एक्टिविटी के लिए जागरूक भी किया गया। संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ब्रिगेडियर हरदीप सिंह धानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में राहुल कौशिक, फिजिशियन डा. विनीत शर्मा, डॉ. भव्या, प्रोफेसर जे. एस. जस्सी, एवम अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…