" data-ad-slot="">

पांच दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में प्रतिभागी विद्यार्थी स्मार्ट एजूकेशन, स्मार्ट ऑटोमेशन, ग्रामीण विकास पर करेंगे कार्य

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नॉएडा अपने प्रांगण में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 5 दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन करने जा रहा है। जिसका उद्घाटन भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डॉ० सुभास सरकार, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो० अनिल सहस्रबुद्धे, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य नवाचार अधिकारी डॉ० अभय जेरे, उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव श्रीमती मोनिका एस० गर्ग और विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति सुनील गलगोटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया एवं कुलपति प्रो० डॉ० प्रीति बजाज करेंगें। यह हैकाथॉन प्रतियोगिता आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर और आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की इनोवेशन सैल के संरक्षण में आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकथॉन को 2017 में दोनों विधाओं हार्डवेयर और सॉफ्टवेर के रूप में शुरू किया गया था।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 प्रतियोगिता के इस पाँचवे हार्डवेयर संस्करण को गलगोटियाज विश्वविद्यालय नोडल सेंटर के रूप में आयोजित करेगा। जिसमें आंध्रा- प्रदेश, उड़ीसा, केरला, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना इन सभी राज्यों से कुल 22 टीमों के 140 प्रतिभागी भाग लेंगें। ये सभी छात्र अगले पांच दिनों तक शिक्षा मंत्रालय, इलैक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) के द्वारा निर्धारित स्मार्ट एजुकेशन, स्मार्ट ऑटोमेशन, कृषि खाद्य तकनिकी और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेंगें। यह स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सैल के द्वारा छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन दुनिया के सबसे बड़े ओपन इनोवेशन मॉडल के रूप में प्रसिद्ध है। और यह छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान की संस्कृति को विकसित करता है।

इस वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन दोनो विधाओं सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर रूप से पेश किया गया है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2022 हार्डवेयर ग्रैंड फिनाले 25 अगस्त से 29 अगस्त 2022 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें 2033 टीमों के 15000 से अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी सहित कुल 62 संगठनों से प्राप्त 476 समस्याओं के समाधान पर कार्य करेंगें। सभी पांचों प्रॉब्लम स्टेटमेंट की विजेता टीमों को 1 लाख रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर हम सभी “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहे हैं यह एक संयोग ही है कि इस प्रतियोगिता के दौरान भी विश्वविद्यालय के 75शिक्षक स्वयं सेवक और 75 छात्र स्वयं सेवक दिन रात अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>