" data-ad-slot="">

हिमांशु और त्विशा बने केसीसी बेस्ट फ्रेशर, KCCILHE में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन  में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हुआ। बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएजेएमसी, बीएएलएलबी और बीबीए-एलएलबी में दाखिला ले चुके सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सम्मान में दी गई पार्टी में जहां रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं कड़ी स्पर्धा और टैलंट हंट के बीच इस साल के बेस्ट फ्रेशर्स का चयन भी हुआ। बीबीए के हिमांशु और बीएएलएलबी की त्विशा को मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा बीबीए के वेदांश को मिस्टर ऑल राउंडर, बीकॉम की हर्षिता को मिस ऑल राउंडर चुना गया। साथ ही बीसीए के यश चौधरी और बीजेएमसी की अनन्या को मिस्टर और मिस फोटोजेनिक चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। सीनियर छात्रों की ओर से भी रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इसके बाद फ्रेशर्स के लिए रैंप वॉक और टैलेंट हंट जैसी स्पर्धाएं हुईं। इस दौरान नए छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा के जरिए खचाखच भरे ऑडिटोरिम में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संस्थान की डायरेक्टर प्रो. भावना अग्रवाल ने बताया कि फ्रेशर्स पार्टी नए और पुराने छात्रों के बीच मेल-मिलाप और आपसी सद्भाव का जरिया होती है, जिसे संस्थान प्रबंधन के दिशा-निर्देश में छात्र ही आयोजित और संचालित करते हैं। उन्होंने बेस्ट फ्रेशर्स के साथ ही सभी नए छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ग्रेटर नोएडा में करीब 40 एकड़ में फैला केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएजेएमसी, बीएएलएलबी और बीबीए-एलएलबी जैसे अंडरग्रैजुएट कोर्सेज संचालित करता है, जो गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>