" data-ad-slot="">

हरलाल संस्थान में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर के प्रथम दिन 48 छात्रों का हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-एक स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर प्रारम्भ का शुभारम्भ संस्थान के चैयर मैन हेम सिंह बंसल ने किया। पहले दिन इस मेगा जॉब फेयर में लॉ मैनेजमेंन्ट, आईटी,फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी से सम्बन्धित तकरीबन 20 कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग लिया। इसमें हरलाल संस्थान, ग्रेटर नोएडा के अलावा राजस्थान, मुजफ्फरनगर, मेरठ, खुर्जा, बुलन्दशहर एवं एनसीआर क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत एलएलबी,एमबीए, एमसीए, पीजीडीएम, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बायोटेक्नोलॉजी एवं बीटेक के छात्र-छात्राएं सम्मलित हुए। पहले दिन 295 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ, जो कि विभिन्न संस्थानों एवं कॉलेजों से आये हुए थे। प्रथम दिन में कुछ प्रतिष्ठित कम्पनियां जिनमें जस्ट डायल, लॉ फर्म द लीगल, बजाज कैपिटल, जयुरिस हाऊस, एक्सिस बैंक, इवोसन फार्मा एवं प्रेसकोट फार्मा, कम्पनियों ने अन्तिम साक्षत्कार प्रक्रिया के बाद आकर्षक एवं उच्च वेतनमान 2.5 से 4.25 लाख पर किया। इस प्रकार सभी कम्पनियों ने 48 छात्र-छात्राओं का चयन किया है। शुक्रवार को मेगा जॉब फेयर में लगभग 20 से 25 कम्पनियां जिनमें कुछ एमएनसी कम्पनियां भी विद्यार्थियों का चयन करने आ रही है। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन हेम सिंह बंसल तथा डायरेक्टर जनरल डॉ. टी. दुहान तथा डायरेक्टर डॉ. नीरज शर्मा, लॉ. कॉलेज के निदेशक डॉ. टी.के. अग्रवाल, फार्मेसी के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. देव प्रकाश दहिया ने विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन ने आशा व्यक्त किया कि शनिवारो को सभी विद्यार्थियों के चयन के लिए उत्तम व उत्साहवर्धक रहेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>