ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस के पहले दिन शुक्रवार को मेधावी छात्रों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री प्रो.(डॉ.) महेश वर्मा कुलपति, जीजीएसआईपीयू ने अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करायी और छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखे। साथ ही छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा। संस्थान में उपस्थित अतिथियों में प्रदीप बागची, वरिष्ठ संपादक, टाइम्स ऑफ इंडिया, सुनील मिर्जा हेड एस एण्ड डी डिवीजन, उत्तर भारत, द हिंदू, अनिल सिंह, सीटी हैड, द हिंदू, शामिल रहे।
सभी अतिथियों ने संस्थान और छात्रों के उत्कृष्ट कार्य को सराहा और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल, निदेशक केसीसी इंस्टिटयूट ऑफ लीगल एवं हायर एजूकेशन, ने छात्रों को शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा और भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही प्रो. (डॉ.) भावना अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथि का आभार जताया। कार्यक्रम बीबीए प्रथम वर्ष के प्रशांत कुमार तलन, द्वतीयी वर्ष के जयंत जैन, बी.कॉम प्रथम वर्ष के सक्षम सीजारिया और ध्रूव खन्ना, द्वतीयी वर्ष की प्राची चौहान और क्रीतिका असीजा, बीसीए प्रथम वर्ष के यश शर्मा, द्वतीयी वर्ष के यश, बीएजेएमसी प्रथम वर्ष की मान्सी रन्जन, द्वतीय वर्ष की सरस्वती सचिदानन्द पेरूमल को पुरस्कृत किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…