जेवर। जेवर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का गुरुवार को उप शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया। विद्यालय में कोविड-19 की सुरक्षा की दृष्टि से सभी बिंदुओं व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। गुरुवार को जेवर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों नगला बंजारा, गढ़ी व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का ललिता प्रदीप निदेशक आईएएसई प्रयागराज व अमरेंद्र सिंह उप शिक्षा निदेशक प्राइमरी शिक्षा द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में विभाग द्वारा प्रदान की गई विभिन्न प्रकार की प्रिंटेड सामग्री मॉडल्स पाठ्यपुस्तक संदर्शिका, गणित किट, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे ई पाठशाला, विद्यालय में पुस्तकालय एवं मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं व कोविड-19 की सुरक्षा की दृष्टि से सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक आदि के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की गई। निदेशक ललिता प्रदीप व उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने विद्यालयों की गतिविधियों को सराह व खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बीआरसी भवन एवं बीआरसी पर अवस्थापना सुविधाओं की मांग की गई और एआरपी, एसआरजी के मानदेय यात्रा भत्ता बढ़ाने की मांग की गई।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…