जेवर। जेवर से सैंकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव अलीगढ़ के टप्पल में हुई किसान महापंचायत में पहुंचे थे। कस्बे से समाजवादी पार्टी से व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप पंडित ने बताया कि सैंकड़ों कार्यकर्ता कस्बे में जमा हुए और यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने टप्पल में हुई किसान महापंचायत में पहुंचे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया हुए। जिसके बाद कार्यकर्ता टप्पल में आयोजित हुई किसान महापंचायत में शामिल हुए। कुलदीप पंडित ने बताया कि नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों की केंद्र सरकार सुन नही रही है, जो गलत है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। जब किसान लगातार नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं तो बीजेपी की केंद्र सरकार इसको वापस क्यों नही ले रही हैं। इसको तुरन्त वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि इन्ही मुद्दों को लेकर अखिलेश यादव महापंचायत में पहुंचे थे। कार्यक्रम में जिले से नरेंद्र नागर, वीर सिंह यादव, सचिन अग्रवाल, मोनू पंडित, लोकेश, ललित आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…