होली पब्लिक स्कूल ने क्रिकेट प्रतियोगिता में समरविले को हराकर ट्रॉफी किया अपने नाम

Holy Public School won the trophy by defeating Summerville in the cricket competition.

-बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट विकेटकीपर को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा,31 अक्टूबर। होली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में चल रही चार-दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के लगभग आठ विद्यालयों ने नामांकन किया था। जिसमें आज समरविले स्कूल और होली पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय निदेशक शम्मी तोमर, प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं निशा राज ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। शुक्रवार को टूर्नामेंट में समरविले ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। मैच 15 ओवर का खेला गया, जिसमें समरविले स्कूल ने 12.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन बनाए। कार्तिक ने 36 बॉल पर 82 रन बनाए। होली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी पीयूष ने 2.2 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं होली पब्लिक स्कूल ने 14.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन बनाकर जीत हासिल की। जिसमें युवराज सिंह ने 30 बॉल पर 35 रन बनाए और रितिक ने 14 बॉल पर 22 रन बनाए। होली पब्लिक स्कूल से पियूष ने मैन ऑफ़ द मैच का पद हासिल किया। खिलाड़ी युवराज सिंह ने बेस्ट विकेट कीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। समरविले स्कूल से वेदांत भट्ट ने बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट तथा कार्तिक कुमार ने बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए होली पब्लिक स्कूल ने फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की। चार दिनों से चल रहा यह मैच विद्यार्थियों के लिए बेहद दिलचस्प और रोमांचकारी रहा। टूर्नामेंट के दैरान मैच ऑफिसर्स शीलू और गुरमेहबूब उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय कोच भूपेंद्र सिंह एवं सह- अध्यापकों ने किया।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES