" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा बूथ शक्ति केंद्र पर सुना गया गृह मंत्री का सम्बोधन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का शुभारंभ देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने किया। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर गृह मंत्री के उद्वोधन को सुनने के लिए वर्चुअल तरीके से कार्यकर्ता और लोगों को जोड़ा गया। इसी क्रम में रबूपुरा मंडल के शक्ति केंद्र पर महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठा0 हरीश सिंह ने कार्यकर्ता के साथ गृह मंत्री का सम्बोधन सुना। हरीश सिंह ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है और सभी कार्यकर्ताओं प्रत्येक बूथ पर घर–घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में जुट जाएं एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार भी करना है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से गुंडाराज बिल्कुल खत्म हो गया है और गर्व महसूस होता है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सभी से आव्हान है आप सब भी पार्टी के सदस्य बन देश के विकास में सहयोग करें। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम रावत, प्रवीन चौधरी, मंडल महामंत्री राजू शर्मा, योगेन्द्र सिंह, मनीराम शर्मा, मास्टर हेतमपाल सिंह, सुभाष सिंह, आकाश भाटी, जुगन सिंह, ज्ञानी भाटी, सोनू शर्मा, जीतू सोढ़ी, विनीत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>