रबूपुरा। गांव के आसपास हुए जलभराव व अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए यमुना विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सीईओ अरुनवीर सिंह को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने कहा कि प्रधानी समाप्त होने के बाद गांव नगला हुकमसिंह प्राधिकरण के अधीन आ गया है तथा विकास कार्यो पर ब्रेक लगा है। गांव के आसपास जलभराव की निकासी व्यवस्था की जाए तथा गांव स्थित इंटर कॉलेज परिसर में भराव कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू की बीमारी चरम की ओर बढ़ रही है। जिसके दृष्टिगत गांवों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाए। रबूपुरा-जेवर मार्ग पर एक्सप्रेस वे अंडरपास के नीचे बारिश से हुए गहरे गड्ढे हादसे की आशंका बढ़ा रहे हैं उन्हें दुरुस्त कराया जाए एवं वादे अनुरूप ओएसडी अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं। ज्ञापन में समस्त समस्याओं के निस्तारण की मांग की है, जिस पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया है। इस मौके पर उदयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, नीरपाल आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…