" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कबाड़ी के गोदाम से बरामद हुए चोरी के गाटर,पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मकान की छत काटकर चोरी किये गए लोहे के गाटर कस्बा स्थित एक कबाड़ी के गोदाम से बरामद हो गए। पुलिस ने कबाड़ी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिलने का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार गांव रुस्तमपुर निवासी रघुराज का गांव बाहर एक मकान बना हुआ है। जिस पर चोरों ने सेंध लगाते हुए छत काटकर लोहे के गाटर चोरी कर लिए। बताया जाता है कि पीड़ित द्वारा तलाश किये जाने पर उक्त गाटर कस्बा रबूपुरा स्थित एक कबाड़ के गोदाम में पाए गए जिनके काटकर टुकड़े किये जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ दिनों के अंदर कस्बे में कबाड़ व्यापार में बेहताशा इजाफा हुआ है तथा आज कस्बे अवैध रूप से करीब दो दर्जन कबाड़े संचालित हो रहे हैं। जिनमें अधिकांश चोरी का माल विक्रय आसानी से हो जाता है। आरोप है पुलिस सबकुछ जानते हुए भी मूकदर्शक बनी रहती है तो कुछ कबाड़ियों पर स्थानीय प्रशासन की छत्रछाया बरकरार है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>