" data-ad-slot="">

आईईसी कॉलेज में हुनर से रोजगार तक  कार्यक्रम में होटलमैनेजमेन्ट के विद्यार्थी हुए प्रशिक्षित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज के होटल मैनेजमेंट विभाग में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेरोजगार व्यक्तियों ले लिये “हुनर से रोजगार तक” कार्यक्रम पिछले तीन माह से निशुल्क रुप से चलाया जा रहा था। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सफल छात्रो को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम संयोजक  होटल मैनेजमैंट विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विनोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आसपास के क्षेत्रों एवं गाँव के बेरोजगार व्यक्तियों को विशेषज्ञों द्वारा तीन महीने तक निशुल्क ट्रेनिंग दी गई जिसके अंतर्गत विधार्थियों को कुकिंग कोर्स, स्टीवर्ड, हाउस कीपिंग आदि के बारे में विस्तार से प्रयोगात्मक रुप से समझाया गया। छात्रों को निःशुल्क छात्रावास में रहने की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से की गई।

ट्रेनिंग की समाप्ति पर एक परीक्षा के माध्यम से छात्रों के ज्ञान को शेफ कुनाल तथा तनुश्री  आई एच एम,पूसा, द्वारा परखा गया। सभी सफल 64 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र के साथ साथ  रोजगार के अवसर भी दिये गये। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर सीएफओ अभिजीत कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के प्रोफेसर डा. राजेंद्र भट्ट, मधुमिता यादव  तथा भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>