" data-ad-slot="">

होली पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल फुटबाल चैम्पियनशिप का हुआ समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-होली पब्लिक स्कूल बना उप विजेता, लकी चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय श्रीमती तारा तोमर मेमोरियल 15वीं इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मेजर जनरल शरद कपूर एवं डॉक्टर संजीव शर्मा, निदेशक लोकसभा भारत सरकार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। स्कूल चेयरमैन संजय तोमर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल निदेशक शम्मी तोमर के निर्देशन में किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक अधिकारियों में आकाश गुज्जर, आशीष दोहल, जीतू सिंह व चांदनी तोमर थे। फुटबॉल प्रतियोगिता में 14 टीमों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शुक्रवार को सोमरविले की टीम ने प्रज्ञान टीम के खिलाफ खेला और समरविले ने 4 गोल से जीत हासिल की और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम ने होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा और होली पब्लिक आगरा के खिलाफ खेला। एचपीएस. ग्रेटर नोएडा ने 2 गोल से जीत दर्ज की। फाइनल मैच सोमरविले और होली पब्लिक कैंपस की टीमों के बीच था।

समरविले की टीम ने होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम को 3 गोल से 2 के स्कोर से हराकर फुटबॉल चैंपियन बनी। होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। सोमरविले के  खिलाड़ी जलज को ‘सर्वश्रेष्ठ कीपर’ का पुरस्कार मिला, सोमरविले के विश्वा को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला और होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के लकी चौरसिया को ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अंजू पूरी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सुष्मिता सारंगी , शिल्पी एवं सुनीता सिंह ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>