" data-ad-slot="">
Categories: HOME

युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के शुभ अवसर पर युवा महोत्सव अभ्युदय 2k21 का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के तत्ववधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयन्ती का आयोजन युवा उत्सव “अभ्युदय 2021” के रूप में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने की। विधि विभाग कि छात्रा नन्दनी कुमारी द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वन्दना और यूनिवर्सिटी समन्वयक डॉ. सुशील कुमार द्वारा अतिथि सत्कार से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। इकाई तीन की छात्रा कृतिका त्यागी द्वारा बहुत सुंदर शब्दों में स्वामी जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मनमोहन सिंह सिसोदिया द्वारा स्वामीजी के जीवन पर दिए गए ओजपूर्ण वक्तव्य ने छात्र-छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अंशुमालि शर्मा ने विवेकानन्द के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामीजी के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण हैं अपने आप पर विश्वास करना। आपके अंदर अनेक सम्भावनाएँ पल रही हैं। इधर उधर भटकने की बजाय लक्ष्य पर केन्द्रित होकर कठोर परिश्रम करें। सफलता का मिलना तय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद का चरित्र चित्रण करते हुए छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आज के दिन स्वामीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की उनके सपने को पूरा करने का हम आज एक प्रकल्प लें और उसे अगली जयन्ती से पहले पूरा करें जो हमारी भारतीय संस्कृति को विश्व में एक नई पहचान दिला सकें। कार्यक्रम में एनएसएस के लक्ष्य गीत और छात्र हेमंत त्यागी द्वारा प्रस्तुत संकल्प गीत ने अतिथियों, दर्शकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन इस युवा उत्सव “अभ्युदय 2021” के सूत्रधार एवं संयोजक डॉ. प्रकाश चन्द्र दिलारे एवं इकाई तीन की छात्रा ज्योति शर्मा में संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. भावना जोशी, डॉ. समर रक्शिन, डॉ. प्रियंका सिंह के साथ यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों एवं अनेक छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

18 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>