" data-ad-slot="">

स्वामी विवेकान्द की जयंती पर एनएसएस ने युवा दिवस पर अभ्युदय 2021 का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। राष्ट्रीय सेवा योजना गौतमबुद्ध विवि के तत्ववधान में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयन्ती का आयोजन युवा उत्सव “अभ्युदय 2021” के रूप में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. अंशुमालि शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने की। विवि समन्वयक डॉ. सुशील कुमार द्वारा अतिथि सत्कार से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। इकाई तीन की छात्रा कृतिका त्यागी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अंशुमालि शर्मा ने विवेकानन्द के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामीजी के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण हैं अपने आप पर विश्वास करना। आपके अंदर अनेक सम्भावनाएँ पल रही हैं। इधर उधर भटकने की बजाय लक्ष्य पर केन्द्रित होकर कठोर परिश्रम करें। सफलता का मिलना तय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जीबीयू के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद का चरित्र चित्रण करते हुए छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आज के दिन स्वामीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की उनके सपने को पूरा करने का हम आज एक प्रकल्प लें और उसे अगली जयन्ती से पहले पूरा करें जो हमारी भारतीय संस्कृति को विश्व में एक नई पहचान दिला सकें। कार्यक्रम में एनएसएस के लक्ष्य गीत और छात्र हेमंत त्यागी द्वारा प्रस्तुत संकल्प गीत ने अतिथियों, दर्शकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन इस युवा उत्सव “अभ्युदय 2021” के सूत्रधार एवं संयोजक डॉ. प्रकाश चन्द्र दिलारे एवं इकाई तीन की छात्रा ज्योति शर्मा में संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. भावना जोशी, डॉ. समर रक्शिन, डॉ. प्रियंका सिंह के साथ यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों एवं अनेक छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>