ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। गलगोटिया विश्वविद्यालय के तत्वाधान में स्कूल ऑफ मेडिकल एण्ड एलाईड साईंस ने गलगोटिया हॉस्पिटल के (ओपीडी) का उद्घाटन किया गया। इस अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवायें प्रदान करेगी। जिसके अंतर्गत (ऑप्टोमेट्री) नेत्र जांच एवं (फिजियो थैरेपी) भौतिक चिकित्सा की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। (ओपीडी) का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया ने कहा कि यह हास्पिटल विश्वविद्यालय के लिए एक सुनहरा आयाम होगा। जो विश्वविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण लोगों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सेवाएं प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया कुलपति, डॉ. प्रीति बजाज उपकुलपति एवं डीन डॉ. पी.के. शर्मा (प्रो. वीसी) डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. बाबू, रजिस्ट्रार नीतिन गौड़, (एचआर) निदेशक डॉ. शिल्पी चंद्रा एवं समस्त शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…