" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण एवं जन जागरण के वीएचपी व बजरंग दल ने सुन्दरकांड का किया पाठ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण एवं जन जागरण हेतु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में एक बड़ा अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने ग्रेटर नोएडा के नवादा स्थित शनि धाम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को शाम 5 बजे सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। सुंदरकांड पाठ श्रीतुलसी सांस्कृतिक समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघचालक नौरंग,ग्रेटर नोएडा के प्रचारक विवेक एवं गौतम नगर के कार्यवाह चरणबिशित और विश्व हिन्दू परिषद के मेरठ प्रान्त के सह-प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पांडेय, जिले से जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवीन गुप्ता, जिला मंत्री गौरव अग्रवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख लायकराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिले के गौतम नगर एवं ग्रेटर नोएडा नगर के विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद की गौतम नगर टीम से अध्यक्ष अमियाँशु नाथ, मंत्री करन कपूर, सहमंत्री राघवेंद्र त्रिपाठी, धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख कुलदीप चौधरी, सेवा प्रमुख विवेक राजपूत, मठ मंदिर प्रमुख सूरज मिश्रा, प्रचार प्रमुख भानु प्रताप सिंह, सामाजिक समरसता प्रमुख गुजित सिंह, संपर्क प्रमुख दीपक ठाकुर, बजरंग दल नगर संयोजक अभिषेक यादव, समेत अन्य कई पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही ग्रेटर नोएडा नगर से अध्यक्ष अवधेश सिंह,उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, उपाध्याय भास्कर सिंह, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष टीजी विजय, मंत्री विक्रम बघेल, विशेष सह संपर्क प्रमुख केशव गोयल, प्रचार प्रमुख विवेक कृष्ण, सत्संग प्रमुख शिवकुमार समेत अन्य कई पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>