ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पंजाबी भांगड़ा, त्यौहार से जुड़ी एक्टिविटी, गेम, ओपन माइक, बोनफायर, ढोल, बॉलीवुड डांस ट्राउप का आयोजन किया गया। आस पास के हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने भारी संख्या में त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। आगे बता दें कि शाम को पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने लोहड़ी उत्सव में शामिल होकर खुशियां साझा की। इसके पहले विधिविधान से लोहड़ी जलाकर मक्का, तिल, मूंगफली, रेवड़ी, गुड़, फुल्ले को अर्पित कर ईश्वर और प्रकृति को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जुटे लोगों ने पंजाबी भांगड़ा की धुन पर नाचते, गाते हुए लोहड़ी का परिक्रमा की। इस दौरान लोगों ने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। ओमेक्स कनॉट प्लेस में लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित करना त्यौहार के एकता, भाईचारे और मेल मिलाप के उद्देश्य को बढ़ावा देना है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…