*Breaking News*-अब हूण और बिधूड़ी आपस में कर सकेंगे शादी, पंचायत में हुआ फैंसला

अब हूण और बिधूड़ी आपस में कर सकेंगे शादी, पंचायत में हुआ फैंसला

ग्रेटर नोएडा। हूण और बिधूड़ी गोत्र के गुर्जर आपस में अब शादी विवाह कर सकेंगे ऐतिहाक्षसिक जाति गुर्जर समुदायक में गोत्र वंश परंपरा काफी पुरानी है यहां लड़के लड़की के विवाह के समय उनके माता-पिता की गोत्रों का बचाव किया जाता है इसके अलावा कुछ गोत्रों जैसे कसाना- बैंसला हूण- बिधूड़ी चपराना- ढालिया मोडेल- मोतला आदि में आपस में विवाह नहीं होते हैं लेकिन कुछ वर्ष पूर्व कसाना और बैंसला गोत्र ने आपस में विवाह शादी करने शुरू करने का फैसला पंचायत कर ले लिया था, वही आज ग्रेटर नोएडा के ओमिकरोन -3 सेक्टर में धर्मवीर नागर के आवास पर कोविड-19 तहत एक सीमित पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत ने हूण- विधूड़ी गोत्र में लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा को बदलने पर अपनी मुहर लगा दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कांत सिंह हूण ने कहा कि किसी भी ऐतिहासिक ग्रंथ में यह उल्लेख नहीं मिलता है कि दोनों गोत्र एक हैं दोनों गोत्र अपनी प्रथम पहचान लिए हुए हैं उद्भव और उत्पत्ति एक है ऐसा प्रमाणित नहीं है इतना अवश्य कि दोनों गोत्र दिल्ली के तुग़लकाबाद से संबंध रखते हैं पृथ्वीराज चौहान के दिल्ली में शासन समाप्ति के बाद कुछ विधूड़ी तो वही बस गए जबकि काफी हूण और बिधूड़ी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आकर बस गए थे इसीलिए भाईचारे की मानता केवल स्थान से है अनुवांशिक संबंधों का आधार नहीं है। पंचायत का संचालन कर रहे करप्शन फ्री इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण ने कहा कि कई स्थानों पर लोगों ने चोरी छुपे आपस में विवाह किए हैं योग्य वर्गों के मिलान में यह गोत्र परंपरा अवरोध पैदा कर रही है जिसके चलते लोग अंतरजातीय विवाह भी कर रहे हैं इसीलिए समय की मांग को देखते हुए इस मान्यता और परंपरा में बदलाव की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह हूण तथा मास्टर जतिन बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय प्रधान अधिकार जयवीर हूंण गजेंद्र बिधूड़ी बबली बिधूरी ज्ञानवीर बिधूड़ी, आदेश हूंण, रामनिवास की दूरी रमन हूंण जितेंद्र हूण जतन हूण डॉ, अरविंद नागर, अजीत नगर, संजय, अनिल चेची, जीतू चौधरी, अशोक कमांडो अधाना आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love