ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जहां तेज हो गयी है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर बेबन नागर ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में सभी को सम्मान मिलता है, मैं पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहूंगी। बेबन नागर ने बताया कि मैं जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आयी हूं,जनता की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। जिले में स्थानीय मुद्दों को सरकार तक पहुंचाऊंगी ताकि यहां के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिले और प्राधिकरण में किसानों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध पर नियंत्रण लगा है, आज महिलाएं सुरक्षित हैं, घर से निकले में डर नहीं लगता है। देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सार्वभौमिक विकास कर सकती है। चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की तरफ से जो निर्णय लिया जाएगा उसको स्वीकार करूंगी, अगर पार्टी जिले में किसी भी विधानसभा से टिकट देगी तो चुनाव जरुर लडूंगी और पार्टी को मजबूत करूंगी।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…