ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ईटा 2, ग्रेटर नोएडा में किया गया, जिसमें पंद्रह विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में विवेकानंद शाखा के द्वारा 15 विद्यालयों के 3613 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया गया जिसमें 2162 विद्यार्थी जूनियर वर्ग में तथा 1451 विद्यार्थी सीनियर वर्ग में थे। विद्यालय की टोली के नाम नदियों के नाम पर गंगा, यमुना, सतलुज, रावी, गोमती, कावेरी आदि रखे गए थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन से परिचित करवाया और विद्यार्थियों को इन्हें अपने जीवन में समावेशित करने का आग्रह किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत को जानने और भारत का बनने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी को स्व भाषा, स्व भूषा, स्व भोजन, स्व भजन, स्व भ्रमण को अपनाने पर जोर दिया।
संचारी भट्टाचार्या के संयोजन में ग्रेड्स स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम का संगीतमय सामूहिक गायन प्रस्तुत किया तथा नवनीता महेश के निर्देशन में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मॉडर्न स्कूल, डेल्टा 1 ने प्रथम स्थान, स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल तथा जे ऐस आदर्श स्कूल बिरोंडी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में एस्टर स्कूल डेल्टा-2 ने प्रथम स्थान, मॉडर्न स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल तथा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बीच बीच में दर्शकों से भी भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर बताने बाले अभिभावकों को उपहार भेंट किये गए। प्रो विवेक कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया तथा सुजाता ने प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। अध्यक्ष विवेक अरोरा, राजेंद्र सोनी, राकेश रिखी, प्रेरणा, शिवानी, सीमा, गीता, दीपक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्पूर्ण योगदान दिया।
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आर.बी.एम.आई.), ग्रेटर नोएडा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के…
ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में लॉयड टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस…
Greater Noida : St. Joseph School, Sector Alpha-1, Greater Noida, organized the Annual Day Celebration…
100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन, 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-वन में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों का वार्षिक…