" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईबीए का प्रतिनिधि मण्डल नवनियुक्त जिलाधिकारी का किया स्वागत,उद्योग क्षेत्र की समस्याओं रखा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिलकर बधाई दी। आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं देते हुए, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उनके पूर्व कार्यकाल को भी स्मरण किया और वहां अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिले के औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी समस्या के लिए उद्यमी निःसंकोच कलेक्ट्रेट आकर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कलेक्ट्रेट के दरवाजे उद्यमियों और जनमानस के लिए सदैव खुले हैं। आईबीए द्वारा इस भेंट को अत्यंत सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया गया। एसोसिएशन को विश्वास है कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जिले का औद्योगिक विकास और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। इस दौारान प्रतिनिधिमंडल में IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय महासचिव  सुनीलदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष , राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>