ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के पदाधिकारियों ने संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से मिलकर बधाई दी। आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने जिलाधिकारी को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं देते हुए, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उनके पूर्व कार्यकाल को भी स्मरण किया और वहां अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिले के औद्योगिक विकास में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और किसी भी समस्या के लिए उद्यमी निःसंकोच कलेक्ट्रेट आकर अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कलेक्ट्रेट के दरवाजे उद्यमियों और जनमानस के लिए सदैव खुले हैं। आईबीए द्वारा इस भेंट को अत्यंत सकारात्मक और उत्साहवर्धक बताया गया। एसोसिएशन को विश्वास है कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जिले का औद्योगिक विकास और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा। इस दौारान प्रतिनिधिमंडल में IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय महासचिव सुनीलदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष , राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष खुशबू सिंह आदि मौजूद रहे।
आईबीए का प्रतिनिधि मण्डल नवनियुक्त जिलाधिकारी का किया स्वागत,उद्योग क्षेत्र की समस्याओं रखा






