एस्टर स्कूल में छात्रों के  शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अवबोध के परीक्षणार्थ पैनोरमा का हुआ आयोजन

Panorama was organised at Aster School to test the educational and cultural understanding of the students

ग्रेटर नोएडा। एस्टर स्कूल के सुरम्य परिसर में छात्रों के  शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अवबोध के परीक्षणार्थ पैनोरमा 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालयों के समस्त संवर्गों एवं विभागों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी, के.जी. एवं 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली एन.सी.आर के 30 विशिष्ट विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस्टर संस्थान समूह के शैक्षिक सलाहकार एसपी सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तदुपरांत प्राचार्या प्रीति शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन किया। तथा इस गरिमामयी वेला में छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विविध विद्यालय से आए हुए प्रतिभागियों को सफल होने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। प्रतियोगिता के क्रम में जूनियर साइंस क्विज में एस्टर पब्लिक स्कूल के पी 1 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो डीपीएस ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय तथा पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। रैप बैटल प्रतियोगिता में डीपीएस ग्रेटर नोएडा प्रथम,एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 द्वितीय तथा जे एस एस नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। तो मिस मास टेल्स में प्रज्ञान स्कूल प्रथम, मयूर स्कूल द्वितीय तथा गौड़ इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।

Panorama was organised at Aster School to test the educational and cultural understanding of the students

हास्य कविता प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर- 3 प्रथम, पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल द्वितीय एवं डीपीएस ग्रेटर नोएडा तृतीय स्थान पर रहा। टेबलो प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम, पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल द्वितीय एवं गौड़ इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। श्लोक गायन प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1 प्रथम स्थान , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर- 3 तृतीय स्थान पर रहा।  सूफियाना गायन प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 प्रथम स्थान, मयूर स्कूल नोएडा द्वितीय स्थान तथा जीडी गोयंका ग्रेटर नोएडा तृतीय स्थान पर रहा। मोनोक्रोमेटिक पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भरत राम ग्लोबल स्कूल, द्वितीय स्थान सेंट जॉन्स स्कूल तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी. 5 ने प्राप्त किया। रिदम रंबल प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर- 3  ने प्रथम स्थान, सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा भरत राम ग्लोबल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के समापन के पूर्व ही विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Spread the love