एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में पैनोरमा 2025 का हुआ समापन,विजयी प्रतिभागियों को दिए गए पदक एवं प्रमाण-पत्र

Panorama 2025 concluded at Aster Public School Greater Noida, medals and certificates were given to the winning participants

ग्रेटर नोएडा,। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा पैनोरमा 2025 के द्वितीय दिवस में भी प्री प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के मध्य विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि एस्टर समूह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी.के.शर्मा जी थे। इस अवसर पर प्राचार्या प्रीति शर्मा ने मुख्यातिथि का अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एस्टर समूह संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वी.के.शर्मा द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर ने विविध विद्यालयों के प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।Panorama 2025 concluded at Aster Public School Greater Noida, medals and certificates were given to the winning participants

“हियर इट आउट” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जे.एस.एस. पब्लिक स्कूल नोएडा , द्वितीय स्थान पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1 ने प्राप्त किया। कक्षा एक एवं दो के छात्रों द्वारा नाटक की अप्रतिम प्रस्तुति ने प्रतिभागियों एवं निर्णायकों को भाव विभोर कर दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल, द्वितीय स्थान पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल तथा तृतीय स्थान डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा ने प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग द्वारा “शेक्सपियर” लिखित नाट्य प्रस्तुति में प्रथम स्थान पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय स्थान जे.एस.एस.नोएडा तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.1 ने प्राप्त किया। नृत्य एवं संगीत विभाग द्वारा भारतीय प्रदेशों से संबंधित लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविध प्रदेशों की लोक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को थिरकने के लिए विवश कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयूर स्कूल नोएडा , द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ स्कूल तथा तृतीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 ने प्राप्त किया। “बैटल ऑफ़ विट्स” प्रतियोगिता में वाद विवाद के तर्कों ने उपस्थित जन समूह को तार्किक चिंतन हेतु बाध्य कर दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल के.पी.-5, द्वितीय स्थान सेंट जोसेफ स्कूल तथा तृतीय स्थान सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया।

कंप्यूटर विभाग द्वारा आयोजित “टेक कोचर प्रतियोगिता” में प्रथम स्थान सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 एवं तृतीय स्थान एस.डी.आर.वी. कान्वेंट स्कूल ने प्राप्त किया। आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग द्वारा “नेचर स्टडी (लैंडस्केप) प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने प्राकृतिक परिदृश्यों को कागज़ पर उकेरा। प्रथम स्थान सेंट जॉन्स स्कूल, द्वितीय स्थान एस्टर पब्लिक स्कूल सेक्टर- 3 एवं तृतीय स्थान सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल को प्राप्त हुआ। राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “पॉलिसी पिच प्रतियोगिता” में प्रतिभागियों ने स्वविषयाधारित योजनाओं को प्रस्तुत किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनका मूल्यांकन भी किया गया। जिसमें सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान, डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान सेंट जॉन्स स्कूल ने प्राप्त किया । “साइंस प्रोमिथेन प्रतियोगिता” के अंतर्गत प्रतिभागियों ने नवप्रवर्तनशील विचारों की अभिव्यक्ति पी.पी.टी. के माध्यम से की, जिसका परिणाम निश्चुलिखित रहा। प्रथम स्थान जे.एस.एस.पब्लिक स्कूल नोएडा, द्वितीय स्थान सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा तथा तृतीय स्थान गौड़ इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) ने प्राप्त किया। पैनोरमा 2025 -26 की विविध प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक अर्जित कर एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन विजेता रहा तथा पैसेफिक वर्ल्ड स्कूल ने उपविजेता का ख़िताब अपने नाम किया।

Spread the love