ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी, समन्वयक सुनीता सिंह एवं अभिभावकों के द्वारा मां सरस्वती के चरणों में मालार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिषद के सदस्यों को स्लैश और बैच देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा चयनित विद्यालय अध्यक्ष अरमान कपूर व देवयानी धाल उपाध्यक्ष देव तेओटिया व किया भाटी जनरल सिक्योरिटी प्रभारी, कैफ सैफी व साक्षी दुबे स्पोर्ट्स कैप्टन, लक्ष्य राजपूत व कोमल भाटी वॉयस स्पोर्ट्स कैप्टन वंश यादव व वंशिका सिंह, जूनियर हेड बॉय देव प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल पैरी भाटी ने परिषद के अन्य सदस्यों सहित अपने विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहने की शपथ ग्रहण की।
समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मधुर गीतों से शमा बांध दिया और देशभक्ति गीतों पर अपनी अद्भुत नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए सभागार में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने विद्यार्थियों को उनके समान कर्तव्यनिष्ठ देशभक्ति और एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों द्वारा दिए गए अपने कीमती समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन झराश्री एवं श्वेता खन्ना द्वारा भावना शर्मा एवं भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।






