" data-ad-slot="">

युवाओं को नौकरी चाहिए तो पहुंचे एचआईएमटी के मेगा जॉब फेयर में

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-ऑन लाइन व ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की भी है सुविधा   

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क प्रथम स्थित एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, ग्रेटर नोएडा में से दो दिनों का (07 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2022) मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में  मैनेजमेंन्ट, आई.टी., लॉ, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी से सम्बन्धित करीब 40 से 50 कम्पनियां भाग ले रहीं हैं, जिसमें नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। जोकि सुबह 10:00 बजे से आरम्भ हो जायेगा। इसमें हरलाल संस्थान के अलावा एन.सी.आर. क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत एम.बी.ए., एम.सी.ए., लॉ, फार्मा एवं बायोटेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन हेम सिंह बंसल ने बताया कि अपने कॉलेज के बच्चों के साथ दूसरे कॉलेज के बच्चों को नौकरी का अवसर मिल सके उसके लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।

हरलाल में इन दो दिनों में करीब 1500 विद्यार्थियों के जुड़ने की सम्भावना है। संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. टी. दुहान ने बताया कि देश की प्रतिष्ठत मल्टीनेशनल कम्पनीयां एन.सी.आर. के छात्र-छात्रओं को अच्छे वेतनमान पर अपने यहां नियुक्त करना चाहती हैं। निदेशक ने एन.सी.आर. क्षेत्र में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को दो दिवसीय  मेगा जॉब फेयर में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया है।

यहां पर करें रजिस्ट्रेशन-

अभ्यर्थियों के लिए www.himt.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा संस्थान में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था है। इस दौरान टी.के. अग्रवाल प्रिसिपल लॉ, नीरज शर्मा, डायरेक्टर आईटी, टी. दुहान डायरेक्टर जनरल, सामर्थ भट्टाचार्य, डायरेक्टर फार्मेसी,अजय शर्मा डायरेक्टर मैनेजमेन्ट, अग्निवेश गुप्ता, विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>