ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में नये सत्र के शुभारम्भ पर छात्रों के लिए स्वागत दिवस का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया गया। 5 अप्रैल को नये प्रवेश वाले तथा 6 अप्रैल को सभी छात्रों के लिए आयोजित किया गया। जिसके तहत स्वागत कक्ष पर सभी उपस्थित हुए जहाँ पर छात्रों का स्वागत किया गया। कक्षा में छात्रों की अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ बातचीत हुई। उसके बाद छात्रों ने विभिन्न कार्य कलापों में हिस्सा लिया तथा गीत की मधुर गुंजार का आनंद लिया।
अध्यापिकाओं के द्वारा कठपुतली शो, फन गेम तथा टैटू बनाया गया एवं कला की अध्यापिकाओं के द्वारा छात्रों से विभिन्न विधियों द्वारा क्राफ्ट भी बनवाया गया। सभी छात्रों ने कैंडी फ्लास, पॉप कॉर्न तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनन्द लिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल के द्वारा नये प्रवेश वाले सभी छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना भी किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…