" data-ad-slot="">

आईआईएलएम युनिवर्सिटी ने  आईबीएम से करार, विद्यार्थियों को मिलेगी अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आईआईएलएम युनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा ने आईबीएम इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन के साथ एक सहमति करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। करार पर हस्ताक्षर डॉ. तरुना गौतम, वाइस चांस्लर, ईआईएलएम युनिवर्सिटी और विट्ठल मद्यालकर, निदेशक, आईबीएम इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन ने किए। हस्ताक्षर समारोह में आर. हरि, आईबीएम लीडर फॉर बिजनेस डेवलपमेंट एण्ड एकेडेमिया रिलेशनशिप, डॉ. रवींद्रनाथ नायक, निदेशक-आईआईएलएम ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और डॉ. शिल्पी अग्रवाल, प्रमुख, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की मौजूदगी रही।

दो प्रतिष्ठित ज्ञानवर्धन केंद्रों के करार पर डॉ तरुना गौतम, वाइस चांसलर, आईआईएलएम युनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा ने कहा कि हम इस प्रगति से बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह सक्षम प्रोफेशनल बनाने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। नए करार के तहत आईबीएम युनिवर्सिटी के छात्रों को अत्यावश्यक व्यावहारिक आईटी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इस तरह सीखने का संरचनाबद्ध मार्ग प्रशस्त होगा। आईबीएम का इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन प्रोग्राम छात्रों को नई उभरती प्रौद्योगिकियों और क्लाउड कंप्यूटिंग और वर्चुअलाइजेशन, डेटा विज्ञान और बिजनेस एनालिटिक्स, ग्राफिक्स और गेमिंग टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचैन, साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन, और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे इंडस्ट्री डोमेन का ज्ञान प्रदान करेगा।

छात्रों को टेलीकम इन्फॉर्मेटक्स, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा सूचना विज्ञान, ई-कॉमर्स और रिटेल सूचना विज्ञान और हेल्थकेयर सूचना विज्ञान जैसे विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करने के लिए आवश्यक सूचना प्रौद्योगिकी कौशल बढ़ाने का भी मौका मिलेगा।

आईबीएम इनोवेशन सेंटर फॉर एजुकेशन के कई यूनिक इनीशिएटिव और स्किल्स हैं जो यूनिक और समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं। इनका विकास आईबीएम में प्रशिक्षित और प्रमाणित शिक्षक और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ करते रहे हैं। आईबीएम के कोर्सवेयर गहन और व्यावहारिक हैं जो खास कर आईआईएलएम युनिवर्सिटी के  छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे। यह पहल एनईपी 2020 के मानकों के अनुरूप है, जो प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कक्षा के अंदर प्रशिक्षण के साथ प्रोजेक्ट और प्रयोगशाला पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है।

यह प्रोग्राम छात्रों को इंटरव्यू, इंटर्नशिप के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ना केवल सबसे आगे रहने में मदद करेगा, बल्कि युनिविर्सिटी की डिग्री के साथ-साथ आईबीएम का डिजिटल बैज देगा जिसकी पूरी दुनिया में मान्यता है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>