" data-ad-slot="">

एनआईयू ने 12वीं कक्षा में शानदार रिजल्ट लाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (कक्षा 12वीं) के रिजल्ट की घोषणा होने के कुछ दिनों बाद नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) ने आज दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लगभग 400 मेधावी छात्रों को अपने कैम्पस में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्रतिभा सम्मान’ नामक कार्यक्रम में सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि, गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में (आईपीएस सेवानिवृत्त) (पूर्व डीजीपी, यूपी पुलिस), और एनआईयू के चांसलर प्रो डॉ विक्रम सिंह; एनआईयू की वाईस चांसलर प्रो उमा भारद्वाज; प्रो वीसी डॉ. परसंजीत कुमार और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मुकेश पराशर ‘प्रतिभा सम्मान’ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

तोमर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए बोले, “आजकल के छात्र जुनूनी हैं। आज के युवा मजबूत और अपने लक्ष्य पर दृढ रहने वाले छात्र हैं जोकि बहुत अच्छी बात है। अगर उन्होंने कुछ तय कर लिया है, तो वे हमेशा उसे हासिल करते हैं। आप सभी को कड़ी मेहनत करने और जीवन में अनुशासन रखने की जरूरत है। जीवन में संसाधनों की कमी के बारे में शिकायत करने के बजाय हमें यह सीखने की जरूरत है कि कैसे सीमित संसाधनों का सबसे अच्छे ढंग से उपयोग किया जाए।”

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सपने हमेशा बड़े देखने चाहिए और सपनों को सच बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने अपने भाषण में कहा, “सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और खुद में विश्वास होना जरूरी है। जब आप सफलता की राह पर चलेंगे तो आपको कई असफलताएं मिलेंगी। मैं भी कई बार फेल हुआ। लेकिन सफलता प्राप्त करने की कुंजी यही है कि आप निराश न हो और अपने कर्तव्य पर डटें रहें। सफलता पाने के लिए असफलताएं भी जरूरी हैं। जीवन सफलता और असफलता की यात्रा है।”

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो डॉ. विक्रम सिंह ने बताया, “मैं एक औसत छात्र था।  मुझे याद है कि जब मैं 9वीं कक्षा में था तब मैं एक विषय में फेल हो गया था। मैं सुबह साढ़े चार बजे उठकर अपने टीचर से उस विषय को पढता था। जल्दी उठने से मुझमें टाइम मैनेजमेंट की आदत विकसित हुई।  उसके बाद मैं पढ़ाई में कभी फेल नहीं हुआ। यह हॉल ताजी ऊर्जा और विचारों से भरा हुआ है। आप सभी यह याद रखो कि एक सुंदर भविष्य आप सभी का इंतजार कर रहा है। आप सभी उभरते सितारे हैं।”

एनआईयू की वाईस चांसलर प्रो उमा भारद्वाज ने सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा, “आपकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने आपको यह रिजल्ट दिया है। यही दो चीजें छात्रों के लिए जरूरी होती है। इन्ही चीजों से छात्र बेहतर बनता है। हम अपनी यूनिवर्सिटी में इन आदतों को बहुत महत्व देते हैं और छात्रों में रचनात्मकता और नवीन मानसिकता विकसित करते हैं। जो छात्र काफी प्रतिभाशाली होते हैं हम ऐसे छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान करते हैं।”

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>