रबूपुरा। कस्बा स्थित विधुत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में रिश्वत मांगने का मामला सुर्खियों में आता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता ने संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। उधर उपकेंद्र अवर अभियंता ने भी कर्मचारी की फर्म को पत्र भेजकर उसे तत्काल हटाने की मांग की है। हालांकि सूत्रों की मानें तो इतना कुछ होने के बावजूद अभी उपभोक्ताओं की विधुत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि मीडिया के माध्यम से अवगत हुआ है कि फलैदा गांव निवासियों से ट्रांसफार्मर जोकि एक माह से फूंका पड़ा है को बदलने की एवज में रिश्वत की मांग की गई है। उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता तत्काल प्रभाव से आपूर्ति सुचारू कर दोषी संविदाकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उधर अवर अभियंता पुष्पराज ने ग्रामीणों से जांच उपरांत संविदाकर्मी को दोषी मानते हुए ठेकेदार को पत्र लिखकर उसे हटाने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…