रबूपुरा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। सुबह 4 बजे से मंदिरों के सामने लगी भीड़ का सिलसिला दोपहर बाद करीब 3 बजे तक चलता रहा। क्षेत्र में गांव मिर्जापुर स्थित शिव मंदिर, रबूपुरा स्थित कच्चा तालाब स्थित शिव मंदिर व श्री शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव पर सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और शिवालय हर हर महादेव के उदघोष से गूंजते रहे।
शिव नानकेश्वर महादेव मंदिर भाईपुर ब्रह्म्नांन कमैटी अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे से शिवभक्त आकर पूजा अर्चना करने लगे तथा उसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। शिवभक्तों ने घण्टों लाइन में खड़े रहकर रुद्राभिषेक किया। शिवभक्ति में लौलीन श्रद्धालुओं ने जमकर हर हर महादेव का उदघोष किया तथा यह सिलसिला काफी समय तक जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…