" data-ad-slot="">

रबूपुरा में नव निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज में होगी 5 कोर्स की होगी पढ़ाई, कहां करें रजिस्ट्रेशन आगे देखें….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कस्बा स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज में पांच कोर्स में पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के माध्यम से यहां दाखिला ले सकते हैं। शनिवार को डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. नवीन चंद लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करीब सप्ताह भर और चलेंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी छात्र या छात्रा कालेज में एडमिशन नहीं ले सकेंगे। अभी कालेज में बीकॉम, बीए, बीएससी, बैचलर ऑफ सिनेमाटोग्राफी और बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन की पढ़ाई कराई जाएगी। इस राजकीय डिग्री कॉलेज में भविष्य में और कोर्सेज भी बढ़ाए जाएंगे। डिग्री कॉलेज के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की तरफ से रबूपुरा डिग्री कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत बीए की पढ़ाई पांच विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान) में कराई जाएगी।

इसके लिए 140 सीटें निर्धारित हैं। बीकॉम में 60 सीटें है। इसके अलावा बीएससी की पढ़ाई (भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, प्राणिविज्ञान, वनस्पति विज्ञान) विषयों के साथ कराई जाएगी। बीएससी कोर्स में 120 सीटें हैं। बैचलर ऑफ सिनेमेटोग्राफी में 60 और बैचलर ऑफ फैशन डिजाइन में 60 सीटें हैं। सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कॉलेज कोड (1233) के माध्यम से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। कालेज में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र व छात्राओं के सभी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद करीब एक महीने के अंदर कालेज में क्लास शुरू कर दी जायेंगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>