" data-ad-slot="">

आईआईएमटी समूह 100 बच्चों के अभिभावक की निभाएगा जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कोरोना काल में जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है उनकी परवरिश करेगा आईआईएमटी समूह
-देश भर से 100 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, और चिकित्सा की जिम्मेदारी उठाएगा समूह
-पिछले काफी दिनों से कोरोना पीडित परिवारों को निःशुल्क भोजन भी दिया जा रहा है

ग्रेटर नोएडा। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आकर जान गँवाने वालों में बहुत-से लोग 30 और 40 की उम्र वाले हैं। जिनमें से कई के छोटे-छोटे बच्चे थे. किसी ने अपने माँ-बाप में से एक को खोया और किसी ने दोनों को। कुछ ने अपनी आँखों के सामने अपने माँ-बाप को जाते देखा। इस महामारी ने कितने बच्चों को इस तरह अनाथ कर दिया है, जिनका अब इस दुनिया में कोई सहारा नहीं है। इसी को देखते हुए आईआईएमटी समूह ऐसे 100 बच्चों को शिक्षा, आवास और भोजन निःशुल्क देगा जिन्होंने अपने अभिभावकों को कोरोना के कारण इस दुनिया से खो दिया है। भोजन,शिक्षा,आवास की सुविधाः आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि कोरोना ने अनेक बच्चों के माता-पिता का साया उनके ऊपर से उठ लिया है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का सामाजिक दावित्य बनता है कि वह आकर लोगों की मदद करें। इसी कड़ी में आईआईएमटी ग्रुप अपने मेरठ के बोर्डिंग स्कूल और हॉस्टल में रखकर पढ़ाई कराएगा साथ ही उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार दिलाने में मदद करेगा। वहीं लड़कियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ विवाह होने तक एक अभिभावक की भूमिका निभाएगा।
मिलेगा सपोर्टिव माहौलः
कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा है कि बच्चों के लिए आस-पास का माहौल बहुत मायने रखता है। मां-बाप के ना होने पर बच्चों के लिए परिवार के दूसरे सदस्य जैसे दादा-दादी, चाच-चाची का सपोर्ट होना बहुत जरूरी है। देश भर से 100 बच्चों की जिम्मदारी समूह द्वारा की जाएगी। अगर किसी के आस-पास ऐसे अनाथ बच्चे हैं जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने मां-बाप को खो दिया है तो इसके बारे में सुनील शर्मा को फोन नंबर 9927067646 पर संपर्क कर सकत है।
कोरोना पीडित परिवारों को निःशुल्क भोजन करा रहा है संस्थानः
मालूम हो कि पिछले काफी दिनों से समूह द्वार ग्रेटर नोएडा और मेरठ में कोरोना पीडित परिवारों को उनके घर जाकर लंच और डिनर दे रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>