नई दिल्ली(एजेन्सी)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश भर के उन सभी लोगों को टीकाकरण में शामिल करने का सुझाव दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।देश में पिछले तीन दिन से प्रत्येक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 90 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,86,049 पर पहुंच गयी है। एक दिन पहले देश में संक्रमण के 1,03,558 नये मामले सामने आये। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र में कहा कि मौजूदा समय में हम 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं।
संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुये हमारा सुझाव है कि टीकाकरण अभियान की रणनीति को तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाये। चिकित्सकों के संगठन ने कहा, ‘‘कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संबंध में हमारा सुझाव है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकारण की अनुमति दी जाये और कोविड टीकाकरण की सुविधा हर व्यक्ति के लिये मुफ्त एवं निकटतम संभावित स्थान पर उपलब्ध होना चाहिये।’’ आईएमए ने यह भी सुझाव दिया है कि निजी क्षेत्र के क्लीनिकों को निजी अस्पतालों के साथ सक्रिय रूप से टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाना चाहिये। सुझाव में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश एवं जन वितरण प्रणाली के तहत सामान प्राप्त करने के लिये टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाना चाहिये।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…