" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

कोल्डड्रिंक पी रहे हैं तो हो जाइये सावधान….

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली(एजेन्सी)। बढ़ती गर्मी के साथ लोग शरीर को राहत देने के लिए पानी या कोल्डड्रिंक का सहारा लेते हैं लेकिन उन्हें इस बात की इल्म नहीं होती की कोल्ड ड्रिंक उनके शरीर के लिए कितना खतरनाक है। गर्मी बढ़ते ही घर में और बाहर कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वॉटर की खपत भी बढ़ जाती है, कोल्ड ड्रिंक पीने के अपने प्रभाव है,लेकिन उससे भी ज्यादा आपके लिए ये जानना जरुरी है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसी बोतल का इस्तेमाल आपने फ्रीज में पानी ठंडा करने के लिए किया तो क्या क्या खामियाजा आपको और आपके परिवार को भुगतना पड़ सकता है। गर्मी बढ़ते ही ज्यादा से ज्यादा पानी फ्रीज में ठंडा हो सके, इसके लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल में लोग पानी भर कर फ्रीज में रख लेते हैं, बस यहीं जुगाड़तंत्र सेहत के तंत्र को बिगाड़ सकता है।जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को कुछ नहीं पता होता, सालों से लोग इस गलती को दोहरा रहे हैं।
मिनरल वॉटर या कोल्ड ड्रिंक की बोतल आपने खरीदी और पानी या कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद खाली बोतल को अपने पास ही रख लिया, घर में या कार में और इसी के सहारे पानी पीने का जुगाड़ तलाश लिया तो आप बहुत भारी गलती कर रहे हैं। ऐसी बोतलें सिर्फ वन टाइम यूज करने के लिए होती है। एक बार इस्तेमाल करने के बाद इसे क्रश करके फेंक देना चाहिए। चिकित्सकों व शोध में पाया गया है कि प्लास्टिक बोतल का लंबे समय तक इस्तेमाल करना आपने लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आप भी जान लिजिए इससे होने वाले नुकसान के बारे में और साथ ही आसपास के लोगों से भी ये जानकारी साझा करें। प्लास्टिक की बोतल में पानी भर कर पीने वालों की तादात बहुत ज्यादा है।
प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से इसमें फ्लोराइड और आर्सेनिक जैसे कई तत्व पैदा हो जाते हैं। ये तत्व धीरे धीरे अपना असर दिखाते हैं और शरीर को मुकसाने पहुंचाते हैं। कोल्ड ड्रिंक पीने से न तो प्यास बुझती है और न ही ताजगी आती है. इसमें सीसा (लेड), कैडियम, क्रोमियम, कार्बन-डायऑक्साइड और शुगर जैसे तत्व होते हैं, जो हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. गर्मियों में उनका प्रभाव दोगुना हो जाता है। जो लोग प्लास्टिक की बोतल में पानी भर कर कार में रख लेते हैं उनके लिए ये आदत बेहद घातक है। इसे समझने के लिए प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डाल कर चेक कर सकते हैं। प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डालने पर प्लास्टिक पिघलने लगता है, ठीक वैसे ही कार में रखी बोतल सूरज की रोशनी से गर्म हो जाती है जिससे डायॉक्सिन पैदा होते हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर की भी खतरा होता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>