एस.के. गोयल मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान दिवस, लोगों में दिखा उत्साह

In collaboration with the S.K. Goyal Memorial Foundation, a blood donation day was organized on World Blood Donor Day, and people showed enthusiasm.

ग्रेटर नोएडा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एस.के. गोयल मेमोरियल फाउंडेशन गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स), कासना के सहयोग से कैलाश नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता, निदेशक, (जिम्स), ग्रेटर नोएडा रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। रक्त की एक इकाई किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।

In collaboration with the S.K. Goyal Memorial Foundation, a blood donation day was organized on World Blood Donor Day, and people showed enthusiasm.

संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन के प्रति हमारी संवेदनशीलता, करुणा और समर्पण का प्रतीक है। एस. के. गोयल मेमोरियल फाउंडेशन सदैव जनकल्याण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम पालीवाल, अध्यक्ष, क्षेत्रीय परिषद, भारतीय रक्ताधान एवं प्रतिरक्षा रक्तविज्ञान सोसायटी (आईएसबीटीआई) तथा 86 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके रक्तदाता, ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।” कार्यक्रम में जिम्स की ओर से डॉ. शालिनी, कल्याण तथा प्राची की उपस्थिति रही। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय में डॉ. लेखा सिंह तथा सागर (कैलाश संस्थान) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love
RELATED ARTICLES