सेंट जोसेफ विद्यालय में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए बच्चों की प्रतिभा व कला का हुआ प्रदर्शन

In St. Joseph School, children's talent and art were displayed while remembering Father of the Nation Mahatma Gandhi and Bharat Ratna Lal Bahadur Shastri.

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न से सम्मानित देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस, राष्ट्रीय  पर्व  धूमधाम के साथ  मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, मैनेजर फादर एंड्रयू कोरिया के साथ मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से मुख्य धर्माध्यक्ष डा. राफी मंजली एवम्  विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय  राजस्व सेवा अधिकारी (अप्रत्यक्ष कर उपायुक्त. आईआरएस) रुक्मिणी बनर्जी ने बापू एवं शास्त्री जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके साथ  प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रीमा, सिस्टर विजया एवम नवीं से बारहवीं कक्षा के समन्वयक शाजी के. जे. ने  बापू एवं शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।

In St. Joseph School, children's talent and art were displayed while remembering Father of the Nation Mahatma Gandhi and Bharat Ratna Lal Bahadur Shastri.

अपने संबोधन में रुक्मिणी बनर्जी ने सभी विद्यार्थियों से और विशेषकर  बालिका वर्ग से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करिए और निरन्तर आगे बढ़ते रहिये सफलता एक दिन आगे खड़ी जरूर मिलेगी। सामान्य विद्यार्थी होना इस बात का द्योतक नहीं है कि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते, कठिन परिश्रम असामान्य लक्ष्य को सामान्य बनाकर आपके बराबर पर लाकर खड़ा कर देगा, आपको वास्तविकता को स्वीकार करते हुए आडम्बरों से बनी चमक को पहिचानना होगा और उससे दूर और सतर्क रहना होगा।

वहीं दूसरी तरफ डा. राफी मंजली ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी एक ईश्वर की संतान हैं हमें बिना  द्वेष -भाव के एक जुट होकर एक ही सूत्र में बंध कर शिक्षा के चरम तक पहुँच कर देश के उत्थान में सहायक बनना चाहिए इसके साथ डा. राफी मंजली ने के विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत देश  प्रेम से लिपटे हुए नृत्य आदि कार्यक्रमों की भी सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ/उदघाटन किया।  इस प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रकार प्रदर्श तैयार किए कला: हस्त  कला, शिल्प कला एवं इसके अनुप्रयोग।

 

सामाजिक विज्ञान-  प्राचीन काल से वर्तमान काल तक के  समाज, भिन्न  भिन्न शासक, होने वाले बदलाव एवम् आने वाले पड़ावों की झलक

अंग्रेजी – विषय परिचय के साथ अंग्रेजी साहित्य का इतिहास।

हिन्दी: आदिकाल से वर्तमान काल तक की यात्रा, प्रमुख लेखक एवम् कवि व उनकी कृतियों का परिचय।

गणित: आधारभूत जानकारी एवम् इसके अनुप्रयोग

विज्ञान: भौतिक, रसायन एवम् जीव विज्ञान की आधारभूत जानकारी, आज के युग तक विकास एवम् इसके अनुप्रयोग।।

कंप्यूटर विज्ञान : रोबोटिक्स, कंप्यूटर के अनुप्रयोग और कंप्यूटर के सोचने समझने की दक्षता (एआई)

वाणिज्य एवम् बहीखाता विषय की वास्तविकता से परिचय एवं जीवन मैं महत्व।

अर्थशास्त्र : अर्थशास्त्र पर आधारित मूलभूत जानकारी से लेकर शेयर बाजार तक का परिचय, राष्ट्र को धनसंपन्न बनाने के अनिवार्य औद्योगिक दक्षता आदि। यह प्रदर्शनी 20-22 कमरों के अतिरिक्त प्रार्थना सभा परिसर (खुले मैदान) तक फैली हुई थी। इस प्रदर्शनी में लगाए गए अधिकतम प्रदर्श कार्य को अभिभावकों ने खूब सराहा। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के प्रथम सत्रीय परीक्षा परिणाम भी घोषित किए थे तथा अध्यापक- अभिभावकों की सभा भी थी, इसलिए केवल कक्षा पांचवीं तक के ही अभिभावकगण आए थे।  दिनांक 03-10-2026 को कक्षा 6 से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के अध्यापकों एवम् अभिभावकों की बैठक होगी  तथा प्रथम सत्रीय परीक्षा के परीक्षाफल दिए जाएंगे इसलिए ये प्रदर्शनी कल भी निरंतर चलेगी। अतः कल और अधिक अभिभावकों की उपस्थिति की संभावना है।

Spread the love
RELATED ARTICLES