ग्रेटर नोएडा, 15 अगस्त ।FHRAI Institute of Hospitality Management, प्लॉट-45, नॉलेज पार्क III, ग्रेटर नोएडा में आज देश का *80वां स्वतंत्रता दिवस* हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक *Dr. Sitesh Srivastav* द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक *Dr. Sitesh Srivastav* ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को देश की प्रगति, एकता और विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत *सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य प्रस्तुतियां* भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
FHRAI-IHM Greater Noida में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस






