ग्रेटर नोएडा। भारतीय पर्व आयोजन समिति की तरफ से आयोजित उमंग 2083 कार्यक्रम का आगाज हवन के साथ किया गया। सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम को लेकर लोग उत्साहित हैं। समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चलकर भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाई इससे पूर्व गुरुकुल के बटुकों द्वारा हवन किया गया। रंगोली के पश्चात मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल प्रतियोगिता प्रारम्भ होते ही वर्षा तेज हो गयी जिससे समिति ने कोई दुर्घटना ना हो इसलिये कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। शुक्रवार को भी वर्षा के मद्देनजर कार्यक्रम को श्रीमहाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में स्थानांतरित करने की घोषणा कर दी गयी। आयोजकों ने उपस्थित प्रतिभागियों को आज की प्रस्तुति भी कल कराने की सूचना दी। कार्यक्रम में सौरभ बंसल, विवेक कुमार, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, कंचन कुमारी, संदीप गोयल, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, विवेक अरोरा, अंजलि बंसल, व अन्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…