" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में वार्षिक उत्सव आरोहण में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा-दो और तीन के वि‌द्यार्थियों का वार्षिक उत्सव “आरोहण- व्हेयर एवरीवन बिलॉन्ग्स” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वैदिक श्लोकों की मधुर प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह की धर्मपत्नी की उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉली चनाना, (डायरेक्टर एवं कन्वीनर, इंटर डीपीएस प्रतियोगिताएँ, डीपीएस सोसाइटी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। वि‌द्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों के समय विकास, आत्मविश्वास एवं सृजनात्मकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘जमे रहो”, “सितारे जमीन पर”, “रियो डांस” तथा “उड़ने दो” जैसी जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और मंच संचालन कौशल ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने वि‌द्यार्थियों के प्रयासों और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशेष रूप से अतिथियों के प्रेरक शब्दों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन भव्य बैंड फिनाले, धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल वि‌द्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि समावेशिता, एकता और आनंदमय शिक्षा के मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाला एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>