" data-ad-slot="">
Categories: HOME

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 जनवरी। इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (आईबीए)संस्था के उधमियों ने आज 76 वा गणतंत्र दिवस मनाया। संस्था के मुख्यालय पर  संस्था ने एक नयी परिपाटी  रखते हुए अध्यक्ष अमित उपाध्याय और ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के बिभिन्न बिभागों के कर्मचारियों, जो की औद्योगिक क्षेत्र का उचित रख रखाव करते है, के साथ तिरंगा फहराया  तथा सभी उधमियों ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता एव सविंधान जिंदाबाद के नारे लगाए। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा  देशभक्ति के गीत गाये।  औद्योगिक क्षेत्र क़ो स्वच्छ और सुन्दर बनाने मे अहम् भूमिका निभाने वाले इन सभी कर्मयोगियों का संस्था के पदाधिकारियो ने माल्यार्पण करके  शाल और मोमेंट  देकर  सम्मानित किया, नारी शक्ति और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश भक्ति के गीत गाये।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय  ने बताया आज हम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो हमारे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के बिना, हमारे शहर और गांव स्वच्छ और स्वस्थ नहीं हो सकते। हमारा एसोसिएशन सफाई कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम उनके कल्याण और विकास के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं और उन्हें हमारे समाज के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में सम्मानित करते हैं। हम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि इस कार्यक्रम से सफाई कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने काम में और अधिक समर्पण और मेहनत से काम करेंगे।  हम उनके कल्याण और विकास के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं। महिला उद्यमी और संस्था की उपाध्यक्ष डॉ खुशबू ने देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं को भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया की यह दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जब हमने अपना संविधान अपनाया था। संस्था के महासचिव सुनील दत्त ने कहा हमारा संविधान हमारे देश की आत्मा है, जो हमें एकता, समानता, और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है, और हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।  संस्था के संयुक्त सचिव दर्शन शर्मा ने बताया आज, जब हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, हमें अपने देश के लिए अपने प्यार और समर्पण को दोहराना चाहिए। हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करना चाहिए, और हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए।

 

संस्था के कार्यकारिणी सदस्य कपिल कौशिक ने अपने संम्बोधन मे बताया की औद्योगिक संस्थान के रूप में, हमें अपने देश के विकास और समृद्धि में योगदान देने का अवसर मिला है। हमें अपने उद्योगों में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना चाहिए, और हमें अपने कर्मचारियों के कल्याण और विकास के लिए काम करना चाहिए। संस्था के संयुक्त सचिव सुधीर त्यागी ने कहा कि हम अपने देश के लिए अपने प्यार और समर्पण को दोहराएं, और हम अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करें। संस्था ने  इकोटेक -3 औद्योगिक क्षेत्र क़ो अपराध मुक्त, भयमुक्त करने मे अहम भूमिका निभाने और उत्कृष्ट योगदान करने के लिए इकोटेक 3 के थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी इंचार्ज चौगानपुर श्री ब्रह्म प्रकाश एवं चौकी इंचार्ज D पार्क श्री कुलदीप जी क़ो शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष  राकेश अग्रवाल, अजय शर्मा, दीपक कुमार, पराग अग्रवाल, पुणेद्रु घोष, मुकेश शर्मा, आशीष शुक्ला,आदित्य ओझा, के डी त्रिपाठी, अरविन्द भाटी, हर्ष तोमर, श्री ओम पुंडीर, अखिल सक्सेना, सचिन जैन, मृदुल जैन, पवन गर्ग, राहुल जादौन, संजय पांचाल, संदीप शर्मा,  दिनेश कुमार, लोकेश कुमार, हिमांशु, अभिषेक शर्मा, एडवोकेट श्रीमती  रंजना ओझा, अभिषेक चौहान, बाबूलाल प्रजापति, विनीत त्यागी सहित लगभग 150 से ज्यादा उद्यमी उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>