ग्रेटर नोएडा,06 दिसम्बर। आरबीएमआई ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में इंटर कॉलेज कंपटीशन “स्किल स्प्रिंट 2024” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रेटर नोएडा के 30 से ज्यादा कॉलेज के लगभग 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शर्क टैंक आरबीएमआई, एवं बीजीएमआई मोबाइल गेम, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एक अवसर उपलब्ध कराना था जिसमें वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें एवं प्रतियोगी भावना को समझ सके। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉक्टर धर्मवीर सिंह शामिल हुए। मुख्य अतिथि का संस्थान के निदेशक डॉ. श्याम कुमार ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की आयोजन होते रहना चाहिए, क्योंकि इससे छात्र-छात्राओं को हार का सामना करने की ताकत मिलती है एवं जीत को एवं समायोजित करने की समझ मिलती है। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में गुरदीप सिंह तुली मैनेजिंग डायरेक्टर नोएडा बैंकर्स, राजीव कुमार वर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर सारा डेकोर, एवं शिव शंकर तिवारी मैनेजिंग डायरेक्टर बजरंग इलेक्ट्रिकल्स भी मौजूद रहे। अंत में शर्क टैंक आरबीएमआई में प्रथम स्थान आईआईएमटी कॉलेज के समर्थ, अबीर,आर्यन, आयुष, ने प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर जीएनआईओटी कॉलेज के छात्र रहे, और तृतीय स्थान पर आरबीएमआई कॉलेज के छात्र अंशुल कुमार रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बालक वर्ग में रानी बाई अग्निहोत्री कॉलेज के छात्र दुष्यंत, अभिषेक एवं ग्रुप रहे, वहीं बालिका वर्ग में एसएसकेआई नोएडा, कॉलेज की प्रीति एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में जी.एल. बजाज कॉलेज के निशांत प्रथम स्थान पर रहे। वहीं लाएड कॉलेज के सुरेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जीएनआईओटी कॉलेज की संचिता प्रथम स्थान पर रही और आईआईएमटी कॉलेज की श्रुति द्वितीय स्थान पर रही। बीजीएमआई मोबाइल प्रतियोगिता में जीएनआईओटी कॉलेज के अंकेश एवं अरविंद की टीम प्रथम स्थान पर रही। आईटीएस कॉलेज के छात्र द्वितीय स्थान पर और आरबीआई कॉलेज के छात्र अश्विनी और टीम तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकों के साथ संस्थान के निदेशक डॉ श्याम कुमार भी मौजूद रहे।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…