ग्रेटर नोएडा। बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में इंटर स्कूल द्वितीय R.F.C एथलेटिक मीट 2025 का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। खेल मैदान में ऊर्जा, उत्साह और जोश का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस एथलेटिक मीट में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय—जीसस एंड मेरी, फादर एग्नल, सेंट जोसेफ, बी.एल.एस. वर्ल्ड, सेंट फ्रांसिस तथा अर्सलाइन के नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। एल.के.जी. से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस रंगारंग प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, 50 मीटर बाधा दौड़ तथा 4×50 मीटर रिले दौड़ जैसे रोमांचक इवेंट शामिल थे, जिनमें बच्चों की फुर्ती, आत्मविश्वास और टीम भावना देखने लायक रही।
फादर एग्नल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. शिल्पा मेरी ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “खेल न केवल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुण भी विकसित करते हैं।” एथलेटिक मीट का सफल और सुव्यवस्थित संचालन पी.टी.आई. पूनम यादव और पी.टी.आई. विशाल सिंह द्वारा किया गया, जिनकी मेहनत एवं समर्पण ने कार्यक्रम को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। बच्चों के चेहरे पर झलकता उत्साह और गर्व इस बात का प्रमाण था कि यह आयोजन उनके लिए यादगार अनुभव बन गया।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…